औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर स्थित शोरूम से लाखों रुपए की चोरी करने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल लोगों से पूछ ताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार शोरूम के पिछले हिस्से से चोरों ने उसमें प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद चोरों ने लगभग नौ लाख रुपए की चोरी कर ली। इसके अलावा टायर सहित कुछ अन्य सामानों की भी चोरी की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की पड़ताल करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक गिरफ्तार की पहचान नगर थाना के पोखरा मोहल्ला निवासी छोटू उर्फ पोलार्ड के रूप में की गई है जबकि दो अन्य नाबालिग हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पड़ताल करने पर इन लो...