बगहा, फरवरी 11 -- बगहा। एसपी रामानंद कुमार कौशल के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान एवं बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में थाना क्षेत्रों में आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, अन्य कागजात के साथ-साथ डिक्की की भी जांच की जा रही है।ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर अंकुश लगाया जा सके। नगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह, चौतरवा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार तथा भैरोगंज थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सीता केवट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.