वाहन लौटाने का नोटिस मिला तो सुरक्षा ही लौटा दी, बिना काफिले के चल रहे झारखंड के मंत्री
रांची, जुलाई 3 -- झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर इन दिनों अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिए गए एक फैसले के कारण चर्चा में हैं। किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 पुलिस जवानों और उनके लिए उपलब्ध कराए गए तीन सुरक्षा वाहनों को राज्य सरकार को वापस कर दिया है। इसके बाद से वह बिना भारी सुरक्षा काफिले के ही विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब इसकी वजह सामने आ गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई सवा करोड़ रुपए की अवैध शराबसुरक्षाकर्मियों के लिए एक वाहन मांगा था मंत्री ने 29 जून को पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात 16 जवानों के लिए केवल तीन वाहन उपलब्ध कराए गए थे। इससे जवानों को एक ही वाहन में अधिक संख्या में सफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.