वाहन में पीछे से घुसी कार, दंपती समेत तीन घायल
कन्नौज, जुलाई 5 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि चालक सहित दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर यूपीडा की सेफ्टी टीम, एंबुलेंस और तालग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 181 के पास शनिवार देर रात हुई। सुल्तानपुर जनपद के थाना कुड़वार क्षेत्र के मातावकश पंडितपुरवा निवासी करमराज शर्मा पुत्र भवानी शर्मा अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली से सुल्तानपुर लौट रहे थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.