सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाने और दुराचार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से थार वाहन भी बरामद किया है। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 15 अगस्त को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा ग्यारह की छात्रा है। वह 12 अगस्त को गोसाईगंज स्थित स्कूल गई थी। दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौटते समय दो आरोपित छात्रा को बहला-फुसलाकर थार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि वाहन में एक युवक ने छात्रा के साथ दुराचार किया। इसके बाद दूसरे युवक ने उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपितों ने उसे वाहन से बाहर फ...