बदायूं, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र में एक वाहन में क्षमता से अधिक गोवंशों को भरकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशुओं के साथ क्रूरता और बिना दस्तावेज परिवहन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले यश माहेश्वरी पुत्र सूर्य प्रकाश माहेश्वरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैदपुर से बिसौली की ओर जा रहे थे। रास्ते में रेहड़िया चौकी के पास एक वाहन दिखाई दिया, जिसमें कई गोवंश भरे हुए थे और वे तेज आवाज कर रहे थे। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने वाहन को रुकवाया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।जांच में पाया गया कि वाहन में क्षमता से अधिक कुल आठ गोवंश ठूंसकर भरे गए थे। एक गोवंश की नाक से खून भी निकल रहा था। वाहन चालक के पास पशु परिवहन से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.