अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। ई-रिक्शा चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के मामले सामने आते रहते है। जिससे लोग चोटिल होते रहे है। सहादतगंज गद्दौपुर मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक ने अधिवक्ता के वाहन को टक्कर मार दिया। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो ई-रिक्शा चालक ने धारदार हथियार से उसके उपर हमला बोल दिया। मामलें में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। ग्राम गद्दौपुर के रहने वाले अधिवक्ता आशुतोष सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि वे अपने परिवार के साथ निजी वाहन से घर वापस आ रहे थे। जैसे वे सहादतगंज गद्दौपुर मार्ग पर पहुंचे, एक बैट्री रिक्शा ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके वाहन को बाएं तरफ से टक्कर मार दिया। जब वाहन की स्थिति जानने के लिए वह नीचे उतरे तो पीछे से अचानक वह हाथ में धारदार हथियार ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.