वाहन मालिक होमगार्ड से बोला, तुमने पी रखी है..वीडियो वायरल
हरदोई, मई 24 -- शाहाबाद (हरदोई), संवाददाता। शाहाबाद में खाकी की छवि एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर के अल्हापुर तिराहा पर तैनात एक होमगार्ड का कथित रूप से नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 12 सेकेंड का है। यह वीडियो शनिवार की रात का बताया जा रहा है। बताते हैं कि अल्हापुर तिराहा पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर एक वाहन मालिक और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में वाहन मालिक मोहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.