बिजनौर, फरवरी 21 -- परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित परिवहन मेले में वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को एकवारिय कर (ओटीटी) व्यवस्था सहित परिवहन से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित मेले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शिवशंकर सिंह ने दो पहिया मोटरयान, तिपहिया मोटर कैब, ई-रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब और 7500 किलोग्राम तक के हल्के भार वाहनों से संबंधित एकवारिय कर व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही निर्माण उपस्कर और विशेष प्रयोजन वाहनों के लिए लागू नियमों पर भी प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने उन्हें एकमुश्त कर जमा कराने के फायदे बताए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान कई लोगों ने परिवहन से जुड़े नियमों के बारे में जानकारी हासिल की। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.