वाहन बीमा खरीदने के लिए सिर्फ डीलर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए वाहन बीमा खरीदने का तरीका बदल सकता है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने मोटर बीमा के वितरण तंत्र में बदलाव के लिए कई प्रस्ताव रखे हैं। इनके लागू होने पर ग्राहक के पास कार डीलर से बीमा खरीदने के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये सीधे बीमा पॉलिसी खरीदने का विकल्प भी हो सकता है। इसके लिए बीमा सुगम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। बुधवार रात जारी इरडा के प्रस्ताव के मुताबिक नए और पुराने दोनों वाहनों के वाहन बीमा उत्पाद ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को डीलर के स्तर पर इस डिजिटल विकल्प की जानकारी देनी होगी। डीलर को क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराना होगा, जिसे स्कैन करके ग्राहक सीधे ऑनलाइन मंच पर जाकर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.