बस्ती, जुलाई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद बस्ती की जलकल अभियंता ने एक अधिकारी व लिपिक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जलकल अभियंता के पास नगर पालिका परिषद बस्ती के वाहन प्रभारी का भी चार्ज है। उन्होंने एक अधिकारी पर अपशब्दों व गाली देने का आरोप लगाया है तो एक लिपिक पर भुगतान के लिए अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप चस्पा किया है। इस संबंध में डीएम और प्रभारी अधिकारी नगर निकाय को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया और कहा कि मैं अपना आत्मसम्मान खोकर व किसी लिपिक के दबाव में कार्य नहीं करना चाहती हूं। नगर पालिका परिषद बस्ती के जलकल की जेई अर्चना कुमारी ने डीएम व स्थानीय निकाय प्रभारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि उनके पास जलकल के कार्यों के साथ-साथ वाहन का कार्य भी है। जिसके क्रम में वाहन लिपिक ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी को फाइलों पर...