वाहन पार्किंग प्रतिबंधित मार्ग में 25 हजार के चालान
अल्मोड़ा, मई 19 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस ने वाहन पार्किंग प्रतिबंधित जिला पंचायत आवास मार्ग में 11 वाहनों के 25 हजार रुपये के चालान काट दिए। इसके अलावा सख्त हिदायत दी कि प्रतिबंधित क्षेत्र में फिर से वाहन पार्क किए गए तो वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत एसआई रमेश बोहरा के नेतृत्व में टीम ने चौघानपाटा के निकट जिला पंचायत मार्ग पर गश्त की। उन्होंने बताया कि संकरा मार्ग होने के कारण यहां सड़क किनारे दोपहिया वाहन खड़ा करने से दिक्कतें होती हैं। शिकायतों के बाद पुलिस की ओर से जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- वाहन पार्किंग प्रतिबंधित मार्ग में 25 हजार के चालान इसके बाद भी लोग वाहनों को पार्क कर रहे हैं। लोगों को मौखिक रूप से वाहन पार्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.