रांची, अप्रैल 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा के जेपी मार्केट आम बागान के पास वाहन पार्किंग को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना में अयोध्या प्रसाद और उसकी पत्नी को चाकू लगने से घायल हो गए। घटना 15 अप्रैल की है। इस संबंध में आरती देवी ने उमा शंकर, नीरज ठाकुर, आकाश ठाकुर, विकास ठाकुर, बंटी ठाकुर, सन्नी ठाकुर, रोहित यादव के खिलाफ विधानसभा थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरती देवी की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके पति अयोध्या प्रसाद घर के बाहर अपनी गाड़ी लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- धुर्वा आम बागान में गाड़ी लगाने पर पड़ोसियों ने जख्मी किया, रुपये व टॉप्स लूट लिए इसी दौरान पड़ोसी उमाशंकर ने विरोध शुरू कर दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई। हो हल्ला सुनकर अन्य आरोपी भी पहुंच ग...