गोरखपुर, मार्च 14 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर में वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर निवासी प्रेमचंद वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके भाई केसी वर्मा उर्फ कृष्णचंद वर्मा तथा उनके दो बेटे अमन वर्मा और तुषार उर्फ तुष्षू वर्मा अक्सर उनके दरवाजे के सामने वाहन खड़ा कर देते हैं। मना करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के अतुल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमचंद वर्मा, सुरेश वर्मा, मालती वर्मा तथा प्रेमचंद वर्मा के साले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है...