वाहन पलटने से युवक की मौत, तीन लोग घायल
मैनपुरी, अगस्त 30 -- थाना जसराना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में नाहिली के मजरा नगला मंशा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। क्षेत्र के ग्राम नगला मंशा निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र खेतपाल शनिवार रात अपने साथियों विजेंद्र, विपिन व रामू के साथ कासगंज से लौट रहे थे। तभी रात 10 बजे पटीकरा पुल पार करते ही अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार नरेंद्र कुमार, विजेंद्र, विपिन और रामू घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। नरेंद्र कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ता में ही नरेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाना जसराना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.