रामपुर, अप्रैल 12 -- रामपुर। वाहन पर लिए गए लोन को खत्म कराकर एनओसी दिलाने के नाम पर रूपए लेकर धोखाधड़ी का मामला लगातार सामने आ रहा है। सिविल लाइंस थाने में दो दिन के अंदर आए तीन प्रकरणों में पुलिस ने एक फाइनेंसर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस पर आरोप है कि यह साथियों के साथ मिलकर लोन लेने के बाद किस्त जमा नहीं होने वाले वाहनों को पकड़ता है और वाहन छोड़ने के रुपए लेकर धोखाधड़ी करता है। पुलिस ने दो पीड़ितों की तहरीर पर दो केस दर्ज किए हैं। पहला मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर निवासी वसीम हुसैन ने दर्ज कराया है। उनका कहना है कि एक बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी। जिसकी एक किस्त जमा नहीं कर पाया। एक दिन वह काम से जा रहा था। जिस पर अभिषेक बालियान ने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और 32 हजार रूपए में बाइक का लोन फाइन...