पिथौरागढ़, जनवरी 6 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने वाहन में ब्लैक फिल्म लगाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक वाहन में ब्लैक फिल्म लगी हुई मिली। पुलिस ने वाहन से ब्लैक फिल्म हटाकर संबंधित के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 100/177 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...