सहरसा, मई 10 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाहनों पर जाति लिखा स्लोगन रहने पर अब कार्रवाई होगी। जिला परिवहन विभाग अभियान चलाकर इस तरह के वाहन चालकों से जुर्माना वसूलेगी। जुर्माना के रूप में वाहन चालक से दो हजार रुपए दंडात्मक राशि वसूल की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बर्णवाल ने कहा कि अगर किसी भी वाहन पर जाति आधारित स्लोगन लिखा या चिपका हुआ है तो उसे अविलंब हटा लें। किसी भी तरह के वाहन पर जाति आधारित स्लोगन दिखेगा तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दंड शुल्क के रूप में दो हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते चार मई को परिवहन विभाग के सचिव ने एक माह के अंदर वाहनों से जाति आधारित स्लोगन हटा लेने का वाहन स्वामियों को निर्देश दिया है। चार जून के बाद अगर वाहनों पर जाति आधारित स्लोगन लगा दिखेगा तो दंडात्मक कार्रवाई की ज...