लखनऊ, फरवरी 2 -- -परिवहन आयुक्त ने सभी अफसरों को दिए निर्देश, कहा-दस्तावेज ऑनलाइन ही लिए जाएंगे -आरटीओ कार्यालय से परमिट प्रमाणीकरण की सत्यापति नहीं मिलेगी, ऑनलाइन ही लेनी होगी आवेदक को लखनऊ, विशेष संवाददाता वाहनों का नेशनल परमिट बनवाने के लिए अब आवेदक को किसी भी दस्तावेज के लिए आरटीओ कार्यालय नहीं बुलाया जा सकेगा। यही नहीं नेशनल परमिट के प्रमाणीकरण की सत्यापित प्रति भी आफिस से नहीं दी जाएगी। इसकी हर प्रक्रिया अब ऑनलाइन ही की जाएगी। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने सोमवार को प्रदेश के सभी आरटीओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में हुई बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच ने इस संबंध में कई समस्याओं के बारे में परिवहन आयुक्त को बताया था। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बैठक में कई निर्देश देने के बाद इस संबंध में पत...