वाहन ने सवारियों ने भरी टैक्सी में मारी टक्कर, तीन नाजुक
झांसी, जून 2 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। मंगलवार को झांसी-ललितपुर एनएच पर गांव घिसौली के पास तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरी टैक्सी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी से एक टैक्सी सवारियां लेकर बीती देर रात तालबेहट की तरफ जा रही थी। उसमें चालक समेत पांच-छह लोग सवार थे। जैसे ही चालक गांव घिसौली के पास पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैक्सी के परखचे उड़ गए। वहीं उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। वहीं घटना स्थल पर जाम की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.