वाहन ने शिक्षिका को टक्कर मारी
नोएडा, जून 1 -- दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गाजियाबाद के संजय नगर निवासी अमित राणा ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी बहन संगीता दनकौर कस्बे के टाउन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी है। वह 27 मई को सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में जनगणना का कार्य कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संगीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.