वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, छात्रा की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- कांटी/साहेबगंज। एनएच-27 पर विशुनपुर सुमेर नेता चौक के समीप सोमवार की सुबह वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंद दिया। हादसे में जूली कुमारी (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि साहेबगंज के रसूलपुर निवासी विजय कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से विजय को कांटी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन विजय कुमार को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि विजय अपनी पुत्री जूली को बीसीए की परीक्षा दिलाने मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। जूली के शरीर पर वाहन का पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जूली रसुलपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.