झांसी, अप्रैल 8 -- झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर सेसा सड़क पर तेज रफ्तार कोई वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। जालौन के ईगोई खुर्द निवासी सचिन उर्फ छोटू (23) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने गांव के ही दोस्त बृजेंद्र (35) के साथ ससुराल में कोई निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक लेकर सेसा सड़क पर एक ढाबा के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं सचिन वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजेंद्र उछलकर दूर गिरा और घिसटता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.