झांसी, अप्रैल 3 -- रक्सा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर गांव नयाखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में इलेक्ट्रिक कारोबारी समेत उनके दोस्त घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करेरा निवासी अंचल शर्मा इलेक्ट्रिक कारोबारी हैं। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विनोद कुशवाहा के साथ झांसी दुकान का सामान खरीदने आ रहे हैं। जैसे ही नयाखेड़ा मोड़ पर पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं अंचल और विनोद उछलकर दूर गिरे और वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में लो मदद को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.