झांसी, सितम्बर 24 -- झांसी, संवाददाता झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। होने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।शाजापुर निवासी हरिराम अपनी बेटी शिवानी और भतीजे अंकित के साथ बाइक से अपने साले की त्रयोदशी में शामिल होने कोछाभांवर जा रहे थे। जैसे ही परगहना बंबा के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी सड़क पर जा गिरी और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हरिराम और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मोठ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज र...