वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, अधेड़ की मौत
झांसी, जून 3 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर मानपुर के मुटरन गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजौली के काशीनगर निवासी देशराज (55) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को वह अपने दोस्त बलवान के साथ मजदूरी करने गांव रसोई जा रहे थे। जैसे ही वह मानपुर के मुटरन गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं देशराज सिर के बल गिरा और वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलवान दूर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.