गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन बाइक में जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार शाम की है। घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना के सअनि राहुल रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज पंचायत के सुगवाटांड़ निवासी 19 वर्षीय दीपक राय है। वहीं सुगवाटांड़ के ही 19 वर्षीय रौशन कुमार राय गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सअनि राहुल रंजन सिंह ने बताया कि घटना कैसे घटी इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.