मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- औराई, एसं। गुजरात के भरूच जिले के दहेज में बुधवार की शाम बेकाबू वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में औराई थाना क्षेत्र की राजखंड उत्तरी पंचायत के राजखंड निवासी अकलू मंडल के पुत्र अमोद मंडल (25) की मौके पर मौत हो गई। साथ में मजदूरी करने गए ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह ग्रामीण बेचन महतो ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवक घर से गुजरात गया था। वहां एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। काम निबटाने के बाद डेरा लौटने के दौरान वाहन ने रौंद दिया। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन बेटा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बुजुर्ग माता-पिता को परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अमोद मेहनतकश युवक था। शव लाने के लिए परिजनों के पास पैसा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.