वाहन ने दो बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जयपुरिया स्कूल के पास वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। नवीन प्रकाश (29) पुत्र विद्याराम निवासी कच्चा टूंडला घर से बाइक से आगरा जाने की कहकर निकला था। लेकिन उसके दोस्त सिंकू उर्फ राजकुमार निवासी आसाबाद ने उसे बुला लिया। उसके बाद दोनों दोस्त बाइक से शिकोहाबाद की ओर आ रहे थे। जब उनकी बाइक थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जयपुरिया स्कूल के पास पहुंची ही थी कि तभी उसे एक वाहन ने रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को शिकोहाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.