कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संतोष कुमार राय ने सभी बोर्ड के सहायता एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिया है कि वे स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल http://upisvmp.com पर पूरा विवरण अपलोड कर दें। अभी तक मात्र 122 विद्यालयों ने ही सूचना अपलोड की है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जीआईसी, चुन्नीगंज में 136 विद्यालयों की बैठक अपरान्ह दो बजे से और द्वितीय सूची के अनुसार 150 विद्यालयों की अपरान्ह 3:30 बजे से होगी। बैठक में आने से पूर्व सभी डेटा पोर्टल पर अपलोड कर लें या दिए गए फॉर्मेट पर भर कर लाएं। स्कूल वाहनों की फिटनेस के लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.