वाहन नहीं मिला तो ठेले पर ले जाना पड़ा शव
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बीके अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध न होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। सांस की बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को शव घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद मजबूरन परिजन शव को सब्जी वाले ठेले पर रखकर घर ले गए। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार राहुल कॉलोनी निवासी फिरोज पिछले कई दिनों से सांस संबंधी बीमारी से परेशान थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत के साथ उल्टियां भी हो रही थीं। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही चिकित्सको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.