वाहन दुर्घटना में जख्मी तुरकौलिया की शिक्षिका का निधन स्कूटी से गिरने के बाद चल रहा था इलाज
मोतिहारी, सितम्बर 21 -- तुरकौलिया,निसं। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल परशुरामपुर में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका सुधा कुमारी की सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पति और तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। मूल रूप से मलाही थाना के पूरनदरपुर की रहने वाली सुधा कुमारी शहर के बेलबनवा में रहती थीं। वे 17 सितंबर को वे अपने पति आशुतोष कुमार तिवारी के साथ वीक्षण कार्य के लिए स्कूटी से यूएमएस मुर्गिया टोला चरगहा जा रही थीं।
घटना का विवरण इसी दौरान तुरकौलिया बाजार के आगे पोखरा के समीप ब्रेकर पर स्कूटी असंतुलित हो गई और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उस वक्त उनकी गोद में आठ माह की बेटी थी, जो सुरक्षित बच गई।
अस्पताल में इलाज घटना के बाद उन्हें तुरंत पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.