भभुआ, अप्रैल 4 -- भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में चार महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ वार्ड 22 की मुस्कान, मोकरी के रामसकल पांडेय, डारीडीह के मनमन साह, हुड़री की मुआ देवी, मोहनियां के दिलजान, मचवार की स्वेता कुमारी, वार्ड 7 के अरुण चौबे, रौशन सिंह व भेकास की पुष्पा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. अभियंता ने चतुर्भुजीनाथ पोखरा का लिया जायजा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित चतुर्भुजी नाथ पोखरा के जीर्णोंद्धार के लिए शनिवार को लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता शशिकांत कुमार ने जायजा लिया। गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा। यह पोखरा 40 बीघा क्षेत्रफल में फैला हुआ। इसका निर्माण भगवानपुर के राजा सूरजभान सिंह के कार्यकाल में करने की बात कही जाती है। पहले इसक...