वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी
चम्पावत, जुलाई 6 -- योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर के बिचई में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बीते 20 जून को बिचई के पास कार संख्या यूके 05 टीए 4368 और ट्रैक्टर संख्या यूपी 26 एएल 1466 के बीच भिंड़त हो गई थी। जिसमें कार चालक हरीश निवासी डीडीहाट की मौत हो गई थी। जांच अधिकारी टनकपुर के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति 15 दिन के भीतर दुर्घटना से संबंधित जानकारी दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.