भभुआ, मई 9 -- सभी घायलों का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में कराया गया इलाज असराढ़ी, रूइयां, भोखरा, दनियालपुर, पोखरा, भुड़कुडा के लोग घायल (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में पांच महिला सहित 12 लोग घायल हो गए।

घायलों की जानकारी घायलों में मोहनियां थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव निवासी चंद्रदेव सिंह की 60 वर्षीया पत्नी मालती कुंवर, लक्ष्मण पासवान के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, मुसाफिर शर्मा की 40 वर्षीया पत्नी किरण देवी, असराढ़ी की गंगाजली देवी, रूइयां के आयुष कुमार, भोखरा के नंदलाल, सुनील कुमार, रानीडीह के मोती लाल, पोखरा के रामअशीष, भुड़कुड़ा के अजीत सिंह, सेमरिया की राजेश्वरी देवी व पतरिहां की पनारी देवी शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी व...