महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वाहन प्रशिक्षण सेंटर के नाम पर चल रहे अवैध प्रशिक्षण केंद्रों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद एआरटीओ ने संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बीते 12 फरवरी को थाना भिटौली के तरकुलवा तिवारी के पास कार सिखाने के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। जब उप संभागीय परिवहन कार्यालय ने प्रशिक्षण केंद्र की जांच की तो उसमें कई गलतियां मिली। पाया गया कि जिस वाहन से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा था, वह किसी ट्रेनिंग स्कूल से संबंधित नहीं है। उसके बाद भी उसी वाहन से प्रशिक्षण दिलाने का कार्य किया जा रहा था। प्रशिक्षण केंद्र के संबंध में कोई न तो कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.