वाहन टैगिंग व्यवस्था के स्थगित होने की आस
कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नौबस्ता गल्ला मंडी में बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पाद के व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विपणन राज्यमंत्री ने वाहन टैगिंग व्यवस्था स्थगित करने, गेटपास की समय सीमा पर पुनर्विचार करने के अलावा मंडी परिषद के अधिकारियों और व्यापारियों की संयुक्त समिति गठित करने का आश्वासन दिया है। बैठक में नए लाइसेंस में दो गारंटर की अनिवार्यता समाप्त करने व भुने चने पर मंडी शुल्क खत्म करने की भी मांग उठी। बताया कि एक जुलाई से लागू वाहन टैगिंग व्यवस्था के बाद गेटपास की संख्या आधी हो गई है। समय सीमा कम होने के कारण कई ट्रक अन्य जिलों में रोके गए, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि समिति वाहन टैगिंग समेत व्यापार से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.