बगहा, जून 28 -- बगहा। नगर थाना पुलिस ने रविवार को वाहन जांच अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से 99 पीस 8 पीएम (8 ढट) ब्रांड के पैक शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे नगर थाना पुलिस छोटकी पट्टी से परसा जाने वाली मुख्य सड़क पर नियमित वाहन जांच एवं गश्ती अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 99 पीस 8 पीएम ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के बयान पर बगहा नगर थान...