पूर्णिया, फरवरी 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.90 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लखनारे वार्ड संख्या 05 निवासी 35 वर्षीय मो. आशीक पिता स्व. मो. सिद्धिक के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक, एक मोबाइल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...