औरंगाबाद, मार्च 5 -- नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा शराब लदी होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बेनी बिगहा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान कार से कुल 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोतिहारी जिले के पिपराडोरी निवासी संदीप कुमार तथा पटना जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा निवासी बाबुल विराट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब और होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.