बेगुसराय, अप्रैल 23 -- गढ़पुरा। थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर बुधवार की देर शाम बखरी डीएसपी कुंदन कुमार व गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 34 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। बखरी डीएसपी ने बताया कि इस अभियान में दोपहिया वाहन चालकों के कागजात, डिक्की एवं हेलमेट की जांच की गयी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में एसआई किशन कुमार, सुबोध कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.