पाकुड़, अप्रैल 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को मुफस्सिल थाना के समीप परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना था। जांच के दौरान पाकुड़-पश्चिम बंगाल सीमा से आने-जाने वाले दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को विशेष रूप से लक्षित किया गया। अधिकारियों ने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे पहलुओं की बारीकी से जांच की। इसके अलावा, वाहनों में अनाधिकृत रूप से लगाई गई लाइटों और मोबाइल फोन के उपयोग पर भी कड़ी नजर रखी गई। यह भी पढ़ें- मठिया चौक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.