सहरसा, अप्रैल 20 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी सहरसा के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय सहरसा के पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बर्णवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी जीशान अहमद, मोटर यान निरीक्षक बृजमोहन पटवारी तथा सभी प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, कार तथा पिकअप वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के अनुज्ञापत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा फिटनेस प्रमाणपत्र का विशेष रूप से सत्यापन किया गया। इस अभियान में कुल 2 लाख 40 हजार रुपये का शमन वसूल किया गया। डीटीओ ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया ग...