बेगुसराय, मार्च 7 -- वीरपुर। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शनिवार को डीह गांव के पास नौला के 2 युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि नौला निवासी नंदन कुमार व छोटू कुमार बाइक की डिक्की में विदेशी शराब लेकर जा रहे थे। पूछताछ के क्रम में दोनों युवकों ने बताया कि उक्त शराब नौला के ही राम बाबू पासवान का है। वे दोनों शराब ग्राहक को पहुंचाने जा रहे थे। तीनो पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...