सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना की पुलिस ने नानपुर के रायपुर में वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर के बाइक का तलासी लेने पर 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस सम्बंध में एएसआई मनीषा कुमारी के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। जिसमें गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना के वररी निवासी लालदेव मुखिया के पुत्र भाग्य नारायण मुखिया को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.