वाहन जांच में शराब की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 2 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बाइक और बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में बाइक से कुल 20 लीटर 850 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की आपूर्ति और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.