वाहन जांच में वसूले चार लाख रुपये
समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- समस्तीपुर। परिवहन नियमों को लागु कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल विभिन्न श्रेणी के वाहनों की जांच की गई, जिनमें ओवरलोडिंग, वैध कागजात की अनुपलब्धता एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पाए गए। इस क्रम में चार लाख आठ हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। संबंधित वाहन मालिकों/चालकों को नियमानुसार दंड राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने को लेकर इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.