बेगुसराय, जनवरी 1 -- नावकोठी। पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसने तथा अपराध पर नियंत्रण हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसआई विपिन कुमार ओझा के नेतृत्व में थाना गेट नावकोठी के करीब तथा इसफा में चलाये गए वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई। हेलमेट सहित सभी कागजात की जांच की गई। अभियान के तहत ट्रिपल लोडेड बाइक सवार, छोटे-बड़े 45 वाहनों के कागजात सहित अन्य बिन्दुओं की जांच कर 19 हजार रुपये जुर्माना राशि का चालान काटा गया। मौके पर एसआई युगल किशोर मंडल सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.