वाहन जांच में युवक गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद
पूर्णिया, मई 29 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने करीब एक ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के मझुआ प्रेमराज पंचायत अंतर्गत अख्तियारपुर रहमतपुर निवासी मो. गुलजार, पिता मो. इस्लाम के रूप में हुई है। सरसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- वाहन जांच में युवक गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.