दरभंगा, अप्रैल 18 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 16 अप्रैल को बेर चौक पर एक बाइक सवार से 746 ग्राम गांज बारामद कर सवार को हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में आए युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना अंतर्गत मिल्की निवासी मनोरी चौपाल के पुत्र होरिल कुमार के रूप में की गई है। इस मामले को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि बेर चौक की ओर बाइक सवार युवक गाजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने गश्ती कर रहे 112 नंबर के पुलिस पदाधिकारी मंटू पासवान को प्राप्त सूचना को साझा करते हुए बेर चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पांच किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार। इसी दौरान पुलि...